Maiya Samman Yojana 7500 Payment News: 7500 रूपये सिर्फ 38 लाख महिलाओं को मिला , बाकी 18 लाख महिलाओं को कब मिलेगा, जाने यहां।
Maiya Samman Yojana 7500 Payment News: झारखण्ड सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मंईया सम्मान योजना की शुरुआत की हैं इस योजना के तहत 38 लाख महिलाओं के खाते में 6वी से 8वी किस्त की 7500 रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी है। झारखण्ड के राज्य सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को सीधे DBT के माध्यम से यह राशि भेजी है। हालांकि, अब भी लगभग 18 लाख महिलाओं के खाते में यह राशि ट्रांसफर नहीं हुई है।
झारखण्ड राज्य की सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है, उनके खाते में मार्च 2025 तक यह राशि जमा कर दी जाएगी। अगर आप भी मंईया सम्मान योजना की लाभार्थी महिला हैं और अब तक आपके खाते में (7500 ) पैसा नहीं आया है, तो इसका कारण सत्यापन या कोई तकनीकी समस्या हो सकती है।
हम आज के इस आर्टिकल में आपको मंईया सम्मान योजना से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां देने वाले हैं, ताकि आप यह समझ सकें कि पैसा क्यों नहीं आया और यह पैसे आपको कब तक में मिलेगा।

Also Read – मंईया सम्मान योजना की 7500 नहीं कैसे आएगा जाने ?
https://thetechnicalbaba.com/maiya-samman-yojana-rs-7500-not-received/
झारखण्ड में Maiya Samman Yojana क्या है?
मंईया सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) झारखंड सरकार द्वारा महिलाओ के लिए शुरू की गई एक विशेष योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य की पात्र आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उसे शसक्त बनना है। इस योजना के तहत राज्य के लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाती है।
राज्य सरकार ने जनवरी, फरवरी और मार्च की तीन किस्तों को एक साथ मिलाकर 7500 रुपये की राशि महिलाओं के खातों में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की है। मंईया सम्मान योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके आर्थिक स्तर को सुधारना है।
लाभार्थी महिलाएं इस राशि का उपयोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भी कर सकती हैं। राज्य सरकार ने अब तक लगभग 38 लाख महिलाओं को पहले चरण में भुगतान कर दिया है, जबकि बाकी 18 लाख महिलाओं को 31 मार्च तक यह राशि मिलने की संभावना है।
योजना के 38 लाख महिलाओं को मिल चुका पैसा
झारखण्ड सरकार ने राज्य में मंईया सम्मान योजना के तहत मार्च 2025 के पहले चरण में 38 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 7500 रुपये की राशि जमा कर दी है। जिन महिलाओं का आवेदन पत्र पहले से सत्यापित था और सभी दस्तावेज सही थे, उनके खाते में यह राशि 7500 रुपया ट्रांसफर हो गई है।
हालांकि, अभी भी कई महिलाओं के खातों में यह राशि ट्रांसफर नहीं हुई है। इसकी वजह भौतिक सत्यापन (Physical Verification) और दस्तावेजों में त्रुटि बताई जा रही है। अब झारखण्ड के राज्य सरकार ने अब इन सभी त्रुटियों को सुधारने का निर्णय लिया है और जिन महिलाओं का सत्यापन पूरा हो चुका है, उनके खाते में भी राशि 31 मार्च तक ट्रांसफर कर दी जाएगी।
बाकी 18 लाख महिलाओं के खाते में पैसा कब मिलेगा?
झारखण्ड में मंईया सम्मान योजना के अंतर्गत जिन 18 लाख महिलाओं के खातों में अभी तक राशि ट्रांसफर नहीं हुई है, उनके लिए सारी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जिन महिलाओं का भौतिक सत्यापन पूरा हो चुका है और सबी दस्तावेज सही हैं, उनके खाते में लगभग 31 मार्च 2025 तक यह राशि DBT के माध्यम से भेज दी जाएगी।
झारखण्ड के राज्य सरकार ने कहा है कि अगर किसी लाभार्थी के दस्तावेजों में त्रुटि है या सत्यापन अधूरा है, तो उन्हें जल्द से जल्द इसे पूरा करने का निर्देश दिया गया है। अगर आपने अभी तक अपना सत्यापन पूरा नहीं किया है, तो इसे अपने प्रखण्ड स्तर से तुरंत पूरा करें ताकि आपको योजना का लाभ समय से मिल सके।
Also Read – pmegp online application status
https://thetechnicalbaba.com/pmegp-online-application-status/
Maiya Samman Yojana के लिए निर्धारित पात्रता
मंईया सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए पात्र महिलाओं को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा –
- सबसे पहला तो महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- मंईया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महिला का उम्र 18 से लेकर 50 वर्ष के बीच मे होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला के परिवार पास राशन कार्ड होना ही चाहिए तभी वह इसके लिए पात्र है।
- महिला या फिर महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी या अनुबंध में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक (DBT) होना चाहिए।
- Maiya Samman Yojana का लाभ पाने के लिए महिला पहले से किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ नहीं ले रही होना चाहिए।
Also Read – आभा हेल्थ कार्ड कैसे बनाए
https://thetechnicalbaba.com/abha-health-id-card/
Maiya Samman Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
मंईया सम्मान योजना के तहत लाभ पाने के लिए लाभार्थी महिलाओं के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए –
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
मंईया सम्मान योजना का टोलफ्री नंबर

निष्कर्ष
मंईया सम्मान योजना झारखण्ड सरकार की एक महत्वपूर्ण योजनाओ में से एक है, जिसके तहत राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। सरकार ने पहले चरण में 38 लाख महिलाओं के खाते में 7500 रुपये की राशि DBT के मध्यम से ट्रांसफर कर दी है। जिन महिलाओं का सत्यापन पूरा नहीं हुआ हैउसका सत्यापन प्रक्रिया पूरा करके , उनके खाते में पैसा 31 मार्च 2025 तक ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
भाई के youtube पे जाने के लिए नीचे ली गई लिंक पे क्लिक करें ।
https://www.youtube.com/@TheTechnicalBaBa-wo1fs