Top 5 This Week

Related Posts

Affiliate Marketing क्या है? मोबाइल से Affiliate Marketing कैसे करें – पूरी जानकारी ✅

Affiliate Marketing क्या है? मोबाइल से Affiliate Marketing कैसे करें – पूरी जानकारी ✅

Affiliate Marketing क्या है?

दोस्तों Affiliate Marketing एक ऑनलाइन (Online) मोबाइल या लैपटॉप से पैसे कमाने का तरीका है, जिसमें आप किसी भी कंपनी या वेबसाइट के प्रोडक्ट या सर्विस को प्रमोट करते हैं। और उसके बाद जब कोई व्यक्ति आपके दिए गए लिंक से उस प्रोडक्ट को खरीदता है, तो आपको उसमे से कुछ हिस्सा कमीशन के रूप में मिलता है।

आज के डिजिटल युग में सभी लोग ऑनलाइन कमाई करने के कई तरिके ढूंढ़ते हैं जिसमे Affiliate Marketing सबसे तेजी से बढ़ने वाला ऑनलाइन बिजनेस मॉडल है। खास बात यह है कि इसे आप बिना इन्वेस्टमेंट के मोबाइल या लैपटॉप से भी शुरू कर सकते हैं।

 

घर बैठे मोबाइल से पैसे कमाने के 10 नए तरीके (2026)

🔷 Affiliate Marketing कैसे काम करता है? (पूरा प्रोसेस)

भाई अगर आप Affiliate Marketing का काम करने के बारे में सोच रहे है तो Affiliate Marketing का तरीका बहुत सरल है: जिसमे कुछ स्टेप को फ्लो करनी होती हैं। जैसे की :

1️⃣ दोस्तों सबसे प्ले आप किसी Affiliate Program में जॉइन करते हैं जैसे की फ्लिपकार्ट, ऐमज़ॉन आदि
2️⃣ इसमें हर प्रोडक्ट का आपको एक यूनिक Affiliate लिंक मिलता है
3️⃣ इसके बाद बस आप उस लिंक को ब्लॉग, यूट्यूब, फेसबुक, टेलीग्राम या व्हाट्सएप पर शेयर करते हैं
4️⃣ फिर उसके बाद कोई व्यक्ति उस लिंक से खरीदारी करता है तो
5️⃣ दोस्त उस खरीदारी से होने वाली कमाई से कंपनी आपको कमीशन देती है

👉 यह कमीशन 1% से लेकर 50% तक भी हो सकता है, यह प्रोडक्ट और प्लेटफॉर्म पर निर्भर करता है।

🔷 Affiliate Marketing के लिए बेस्ट प्लेटफॉर्म

भाई अगर आप भारत में रहते है और इसमें काम करना चाहते है तो आपको बता दूँ की हमारे देश भारत में कई अच्छे Affiliate Programs उपलब्ध हैं: जैसे की

✅ 1. Amazon Affiliate

सबसे लोकप्रिय Affiliate Program यहाँ पर हर कैटेगरी के प्रोडक्ट उपलब्ध हैं जिसमे आपको 1%–10% तक कमीशन आसानी से मिल जाती है यह कमीशन प्रोडक्ट के हिसाब से बढ़ भी सकता है।

✅ 2. Flipkart Affiliate

दोस्तों हमारे भारत में बड़ा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart भी इलेक्ट्रॉनिक्स पर अच्छा कमीशन देती हैं,

✅ 3. Meesho Affiliate

ठीक ऐमज़ॉन और फ्लिपकार्ट की तरह ही मीशो भी कपड़े और घरेलू प्रोडक्ट का सोशल मीडिया में प्रोमोट कर के अच्छी कमाई के लिए बेस्ट फलेटफ्रॉम साबित हुई है।

✅ 4. Hosting और Software Affiliate

Bluehost, Hostinger, GoDaddy आदि भी Affiliate में अच्छी खासी कमीशन देती हैं, इसमें आपको ₹3000–₹8000 प्रति सेल तक कमीशन मिल सकती हैं।

Facebook क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए : पूरी जानकारी (शुरुआत से कमाई तक)

🔷 मोबाइल से Affiliate Marketing कैसे शुरू करें?

दोस्तों अगर आपके पास लैपटॉप नै हैं या आपको लैपटॉप रखने की आदत नहीं हैं तो आपको एक बात बता दूँ की Affiliate Marketing में लैपटॉप रखने की जरूरत नहीं है, सिर्फ आपके स्मार्टफोन यानि आपके मोबाइल से भी काम हो सकता है।

🔹 Step 1: Affiliate Program जॉइन करें

बहुचर्चित प्लेटफ्रॉम जैसे Amazon, Flipkart या किसी भी प्लेटफॉर्म पर फ्री में अकाउंट बनाएं।

🔹 Step 2: Affiliate लिंक बनाएं

उसके बाद प्रोडक्ट का लिंक जनरेट करें।

🔹 Step 3: लिंक शेयर करें

बनाये गए लिंक को सोशल मिडिया पे आप लिंक शेयर कर सकते हैं: जैसे की

WhatsApp ग्रुप

Telegram चैनल

Facebook Page

Instagram Reels

Blog वेबसाइट

🔹 Step 4: Traffic लाएं

भाई ज्यादा लोग लिंक पर क्लिक करेंगे, तो ज्यादा सेल होगी।

🔷 Affiliate Marketing से कितनी कमाई हो सकती है?

Affiliate Marketing में कमाई फिक्स नहीं होती। यह आपके ट्रैफिक और मार्केटिंग स्किल पर निर्भर करता है।

👉 कुछ उदाहरण:

Beginner: ₹5,000 – ₹20,000 / महीना

Intermediate: ₹50,000 – ₹2,00,000 / महीना

Expert Blogger (जैसे Mohan Kumar): ₹5 लाख+ / महीना

Artificial Intelligence (AI) क्या है? पूरी जानकारी और इससे पैसे कमाने के तरीके (Complete Guide)

🔷 Affiliate Marketing के लिए बेस्ट तरीके

दोस्त Affiliate Marketing में सफलता पाने के लिए सही स्ट्रेटेजी का होना बहुत जरूरी है।

1. ब्लॉग वेबसाइट बनाएं

SEO ब्लॉग से लंबे समय तक passive income होती है।
आप टेक, मोबाइल, सरकारी योजना, या ऑनलाइन कमाई पर ब्लॉग बना सकते हैं।

2. YouTube चैनल शुरू करें

प्रोडक्ट रिव्यू वीडियो बनाएं

डिस्क्रिप्शन में Affiliate लिंक डालें

3. Telegram चैनल

Telegram पर डील शेयर करने से बहुत सेल होती है।

4. Instagram Reels और Facebook Page

छोटे वीडियो बनाकर प्रोडक्ट प्रमोट करें।

🔷 Affiliate Marketing में SEO का रोल

भाई अगर आप चाहते हैं कि Google से फ्री ट्रैफिक आए, तो SEO बहुत जरूरी है।

👉 SEO के लिए ध्यान दें:

Keyword Research

High-quality कंटेंट

E-E-A-T गाइडलाइन

Internal Linking

Image SEO

प्रो ब्लॉगर जैसे करके SEO का उपयोग करके Google Discover से भी ट्रैफिक ला सकते हैं।

🔷 Affiliate Marketing के फायदे

✔️ बिना इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं
✔️ घर बैठे काम
✔️ Passive Income
✔️ कोई प्रोडक्ट बनाने की जरूरत नहीं
✔️ ग्लोबल कमाई

🔷 Affiliate Marketing के नुकसान

❌ शुरुआत में कम कमाई
❌ ट्रैफिक लाना मुश्किल
❌ धैर्य जरूरी
❌ Competition ज्यादा

👉 लेकिन सही रणनीति से यह सबसे बेस्ट ऑनलाइन बिजनेस बन सकता है।

🔷 Affiliate Marketing में सफल होने के टिप्स

🔥 1. सही Niches चुनें

मोबाइल और टेक

फाइनेंस

सरकारी योजना

ऑनलाइन कमाई

🔥 2. Trust बनाएं

लोग तभी खरीदेंगे जब उन्हें आप पर भरोसा होगा।

🔥 3. Honest Review दें

Fake review से Google और यूजर दोनों नाराज हो जाते हैं।

🔥 4. Email Marketing और Push Notification

Repeat buyers बनाने के लिए यह बहुत जरूरी है।

🔷 Affiliate Marketing vs Blogging

Feature     Affiliate Marketing         Blogging

Investment         Zero                       Low

Time                Fast Result            Long Term

Income            High Potential           Stable

 

🔷 क्या Affiliate Marketing Google AdSense के खिलाफ है?

नहीं ❌
Affiliate Marketing पूरी तरह से Google AdSense Friendly है।
लेकिन ध्यान रखें:

Thin Content न हो

सिर्फ लिंक न डालें

यूजर को वैल्यू दें

✅ FAQ – Affiliate Marketing से जुड़े सवाल

❓ Affiliate Marketing फ्री में कैसे शुरू करें?

आप Amazon या Flipkart Affiliate Program में फ्री में जॉइन करके शुरू कर सकते हैं।

❓ Affiliate Marketing से पैसा कब मिलेगा?

पहला सेल 1 दिन में भी हो सकता है, लेकिन नियमित कमाई के लिए 1–3 महीने लगते हैं।

❓ क्या Affiliate Marketing मोबाइल से हो सकती है?

हाँ, आप 100% मोबाइल से लिंक शेयर करके पैसे कमा सकते हैं।

❓ Affiliate Marketing भारत में लीगल है?

हाँ, यह पूरी तरह से लीगल और सुरक्षित है।

दमाकोल जलप्रपात , सुंदरपहाड़ी (गोड्डा) – झारखण्ड का छुपा हुआ प्राकृतिक स्वर्ग।

✅ निष्कर्ष

दोस्तों Affiliate Marketing आज के समय में सबसे आसान और सुरक्षित ऑनलाइन कमाई का तरीका है। अगर आप बहुत से लोगों की तरह ब्लॉगिंग या डिजिटल कंटेंट बनाते हैं, तो Affiliate Marketing से आपकी कमाई कई गुना बढ़ सकती है।

बस सही प्लेटफॉर्म चुनें, ईमानदार कंटेंट बनाएं और SEO पर ध्यान दें—फिर सफलता जरूर मिलेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles