Top 5 This Week

Related Posts

YouTube से पैसे कैसे कमाए पूरी गाइड: शुरुआत से पैसे कमाने तक ।

how to make money on youtube channel step by step
how to make money on youtube channel step by step

YouTube से पैसे कैसे कमाए पूरी गाइड: शुरुआत से पैसे कमाने तक ।

दोस्तों अगर आप युवा है और अभी – अभी आपने अपनी पढ़ाई पूरी करी हैं, और काम की तलाश कर रहे है या पैसे कामने के तरीके ढूंढ रहे हों तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए ही हैं,

भाई आज के इस आर्टिकल मे जानेगे की YouTube क्या है ? और इससे पैसे कैसे कमाए जाए और ये यूट्यूब (YouTube) आपके लिए बेहतरीन मोका कैसे हो सकता हैं। और इसको शुरू करने के लिए कोन – कोन सी स्टेप को पूरी करनी होग। **

YouTube क्या है और इसे किसने शुरू किया था ?

YouTube एक अमेरिकी कंपनी है और ये एक ऑनलाइन वीडियो शेयरिंग प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ लोग कही से कभी भी अपनी क्रेटिव वीडियो अपलोड कर सकते हैं, तथा किसी की विडिओ को देख सकते हैं अपने पसंद के अनुसार और शेयर भी कर सकते हैं बस इसके लिए एक स्मार्टफोन और online देखने के लिए डाटा चाहिए । Youtube को 2005 में तीन पूर्व- पेपाल (Paypal) कर्मचारी – चाड हर्ली, स्टीव चेन् और जवेद करीम नाम के व्यक्ति ने शुरू किया था। आगे चल कर बाद मे वर्ष 2006 में Google ने YouTube को खरीद लिया था और तब से गूगल के एक पार्ट के रूप मे मतलब गूगल के सहायक के रूप मे कार्य कर रहा हैं ।

YouTube दुनिया का सबसे बड़ा और लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग (Streaming) प्लेटफ़ॉर्म है। जहाँ पर हर तरह के वीडियो मिलते हैं – जैसे कि संगीत, शिक्षा, मनोरंजन, समाचार, गेमिंग,और बहुत कुछ। दोस्तों फरवरी 2017 के अनुसार YouTube पे हर दिन 400 घंटे प्रतिमिनट अपलोड की गई थी और एक अरब घंटे से अधिक स्ट्रीमिंग अर्थात देखी गई थी। और आगे चलकर इसकी संख्या और भी अधिक होती गई।

YouTube से पैसे कमाई कैसे करे। ।

अब दोस्तों हमलोग YouTube से पैसे कमाने के तरीको हम विस्तार से समझते हैं, वैसे तो दोस्तों यूट्यूब से कमाई करने के कई तरीके है पर आज हम कुछ विशेष तरीकों के बारे मे जानेग।

YouTube Partner Program (YPP) के जरिए कमाई

भाई जैसे की सबसे आम तरीका है यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम इसके लिए:

YouTube Partner Program में आपके अपने YouTube चैनल को शामिल करने से पहले , इसमे आपको Ytstdio से अप्लाइ करनी होती है इसके बाद Youtube आपकी चैनल समीक्षा करते हैं. इससे यह पक्का किया जाता है कि आपके चैनल इस प्रोग्राम में शामिल होने लायक है या नहीं जिससे अच्छे क्रिएटर्स ही शामिल हो. यूट्यूब प्रोग्राम में शामिल चैनलों की लगातार समीक्षा भी करते हैं. इससे यह पक्का किया जाता है कि इस प्रोग्राम में शामिल होने वाली YouTube चैनल उनकी नीतियों और दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं या नहीं.

इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आपके चैनल पर 12 महीनों में कम से कम 1000 सब्सक्राइबर के साथ – साथ 4000 घंटे वॉच टाइम का पूरा होना जरूरी हैं।

इसके बाद ही आप YPP यानि यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम में शामिल हो पायेगे, इसमे शामिल होने के बाद, आप अपने youtube चनेल पर की गई वीडियो पर विज्ञापन (Ads) को दिखाकर कमाई कर सकते हैं। जैसे-जैसे आपके वीडियो पर ज्यादा लोग क्लिक कर देखेंगे, वैसे ही आपकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Note : – दोस्तों इस प्रोग्राम (YouTube Partner Program ) में शामिल होने के लिए सबसे पहले आपको Google Adsense में अपना आकॉउन्ट बनाना होग।

Affiliate Marketing (एफिलिएट मार्केटिंग)

YouTube Shopping की भी सुविधा देती है , प्रशंसक या बोले तो subscribers, आपके स्टोर या किसी दूसरे की प्रमोशन के प्रॉडक्ट देख सकते हैं और उन्हें खरीद भी सकते हैं, या सिंपल भाषा में समझे तो YouTube Shopping affiliate program के अंतर्गत वीडियो में टैग किए गए दूसरे ब्रैंड के प्रॉडक्ट भी आपके subscribers खरीद सकते हैं,जिससे आपको एक अच्छा खाशा कमीशन भी मिलता है,

स्पॉन्सरशिप और ब्रांड डील्स

जैसे-जैसे आपका यूट्यूब चैनल बढ़ता है मतलब सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ता है, वैसे ही कई ब्रांड्स आपको अपने प्रोडक्ट की प्रमोट करने के लिए सपॉन्सरशिप देने के लिए संपर्क करते है और आपके साथ एक अच्छा खाशा ढील करते हैं। उदाहरण के लिए, जैसे की अगर आपका चैनल गेमिंग या फैशन या टेक से जुड़ा वीडियो डालते है, तो उससे रेलेटेड कंपनियां आपको पैसे देकर अपने प्रोडक्ट का प्रचार करवा सकती हैं।

Merchandise और Product Sales

अगर दोस्तों आपके पास कोई खुद का कोई प्रोडक्ट है, जैसे की टी-शर्ट, मर्चेंडाइज, या कोई डिजिटल प्रोडक्ट जैसे की E-book, कोर्स तो आप इसे अपने वीडियो के जरिए खरीदार को बेच भी सकते है सकते हैं और उससे एक अच्छी कमाई भी कर सकते है।

जैसे की अभी अभी एक trand चला है की ऑनलाइन एजुकेशन का, बहुत से कोचिंग सेन्टर ऑनलाइन कोर्स उपलब्द कर भी रही जिससे उनकी कमाई का जरिया भी बना है, ठीक उसी तरह आप भी कामा सकते है,

super Chat और Memberships (Live Streaming)

दोस्तों आपने कभी ना कभी यूट्यूब पर लाइव विडिओ देखे ही होंगे ठीक उसी तरह यदि आप लाइव स्ट्रीमिंग अपने चनेल पे करते हैं, तो आपके दर्शक आपको Super Chat के जरिए कुछ या अधिक पैसे भी डोनेट कर सकते हैं। इसके अलावा, YouTube की Membership फीचर से भी आपके फैंस एक्सक्लूसिव या बोले तो उनिक कंटेंट के लिए प्रतिमहिने पैसे दे सकते हैं।

YouTube Premium से कमाई

दोस्तों जब कोई आदमी YouTube Premium का सदस्यता (सब्सक्रिप्शन) लेता है और वो आपकी चनेल का विडिओ देखता है तो YouTube को YouTube Premium से मिलने वाला रेवेन्यू का कुछ हिस्सा आपको मिलता है YouTube से कमाई करने का एक तरीका ये भी है।

YouTube समय समय पर YouTube Partner program से जुड़ी शर्तों को अपडेट करते रहते है। इसके अलावा भी , हर सुविधा के लिए कुछ अन्य ज़रूरी शर्तें भी तय करती रहती हैं. अगर यूट्यूब के समीक्षकों को लगता है कि आपका चैनल या उसमे अपलोड की गई वीडियो इन सुविधाओं को लेने के लिए ज़रूरी शर्तों को पूरा नहीं करता, तो हो सकता है कि आप यूट्यूब की उन खास सुविधाओं का इस्तेमाल भविष्य में न कर पाएं. इन ज़रूरी शर्तों की दो प्रमुख मुख्य वजहें ये हैं. सबसे ज़रूरी कारण यह है कि जिन देशों या इलाकों में सुविधा मौजूद होती है, वहां की कानूनी नियमों को पूरा करना होता है. इसके अलावे, अच्छे क्रिएटर्स को खास सुविधाओं का फ़ायदा देना होता हैं. इसलिए, यूट्यूब पक्का करत है की समय – समय पे चनेलो की समीक्षा हो

दोस्तों ये आर्टिकल सिर्फ Youtube के कमाई कैसे करे और उनके तरीकों का बारे मे विस्तार से जाने और अगर आपको youtube चनेल कैसे बनाए ये जाननी हो तो कॉमेंट मे बताए, ताकि हम आपके पास एक नया आर्टिकल के साथ आए। 

निष्कर्ष

दोस्तों, YouTube सिर्फ ऑनलाइन वीडियो देखने का प्लेटफॉर्म नहीं है, बल्कि YouTube हम जैसे युवा के लिए सानदार करियर बनाने का शानदार अवसर भी है। यदि आप सही – सही प्लानिंग और मेहनत के साथ कंटेंट बोले तो वीडियो बनाते हैं, तो YouTube से पैसे कमाना मुश्किल नहीं आसान है Youtube आपको पैसे कमाने का बहुत सारे ऑप्शन देता है।

याद रखने योग्य बाते :

कंटेंट क्रिएशन में क्रिएटिविटी और Consistency का होना सबसे जरूरी है।

सोशल मीडिया और SEO प्रमोशन से आपकी Youtube चेलन रिच बढ़ती है।

आपकी Youtube चनेल Monetization होने के बाद, आपकी विडिओ मे चलने वाली प्रचार से आप धीरे-धीरे सही तरीके से पैसे कमाई शुरू हो जाती हैं।

तो दोस्तों, अगर आप आज से ही अपने YouTube चैनल से ऑनलाइन पैसे की कमाई की शुरुआत करना कहते हैं और नियमित मेहनत करते हैं, तो YouTube आपके लिए कमाई का बहुत बड़ा माध्यम बन सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles