Maiya Samman Yojana Payment List : झारखण्ड मैया सम्मान की पेमेंट लिस्ट जारी, ऐसे चेक करे।
Maiya Samman Yojana Payment List 2025 : झारखंड की राज्य सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक सहयोग के उद्देश्य से राज्य के सभी पात्र महिलाओ के लिए “मईया सम्मान योजना” की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य की सभी गरीब और कमजोर वर्ग की महिलाओं को ₹2,500 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जा रही है। हाल ही में सरकार ने 24 जिलों की भुगतान सूची जारी की है, जिसमें लाभार्थी महिलाओं की संख्या और उनके खातों में जमा राशि का विवरण शामिल है। तो आइए, इस योजना के बारे में विस्तार से जानें और देखें कि आपके जिले में कितनी महिलाओं को इस योजना का फायदा मिला है।

Also Read – how to check ration card e-kyc status online
https://thetechnicalbaba.com/how-to-check-e-kyc-status-for-ration-card/
ताजा भुगतान और सूची जारी
मार्च 2025 में राज्य सरकार ने मईया सम्मान योजना के तहत 38 लाख से अधिक लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में DBT के माध्यम से 3 माह जनवरी, फरवरी और मार्च की ₹7,500 की राशि जमा कर दी है। यह रकम तीन महीनों की एक साथ जारी की गई है। सरकार ने यह सहायता होली से पहले सभी पात्र महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से जारी की है।
सराज्य रकार द्वारा जारी की गई सूची में 24 जिलों की जानकारी दी गई है, जिसमें प्रत्येक जिले के सभी लाभार्थियों की संख्या का उल्लेख की है। इससे पता चलता है कि सरकार ने किस जिले में कितनी महिलाओं को सहायता राशि दी है।
Maiya Samman Yojana 2025 Rs.7500 लाभार्थी लिस्ट संक्षिप्त विवरण
Name of the scheme Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana
राज्य Jharkhand
उदेश्य आर्थिक मदद करना
लाभार्थी झारखण्ड की महिलाएं
लाभांश Rs. 2,500 /- (2500 x 3)
6th, 7th & 8th Kist 08 March 2025 से शुरू
आर्टिकल Maiya Samman Yojana Rs.7500 Beneficiary List
जिलेवार लाभार्थियों की पेमेंट लिस्ट / Maiya Samman Yojana District Wise Payment List
क्रमांक जिला लाभार्थियों की संख्या
1 गिरिडीह 3,39,482
2 रांची 3,14,810
3 पलामू 2,58,651
4 धनबाद 2,54,706
5 पूर्वी सिंहभूम 2,35,505
6 बोकारो 2,32,240
7 हजारीबाग 2,09,270
8 देवघर 1,90,263
9 गढ़वा 1,65,606
10 चतरा 1,48,625
11 गोड्डा 1,43,066
12 दुमका 1,37,667
13 साहिबगंज 1,37,464
14 पश्चिम सिंहभूम 1,36,833
15 पाकुड़ 1,16,050
16 सरायकेला 1,14,049
17 जामताड़ा 1,12,072
18 गुमला 1,07,330
19 कोडरमा 99,176
20 लातेहार 98,199
21 रामगढ़ 93,543
22 लोहरदगा 69,330
23 सिमडेगा 66,851
24 खूंटी 63,३६९
भुगतान (Payment) की जांच कैसे करें?
आप अपने तीनों क़िस्त राशि को कई तरह से चेक कर सकते है, जिनका विवरण निम्न प्रकार से है –
सबसे पहला आप अपनी बैंक पासबुक को अपडेट कर लें इसके लिए आप अपने नजदीकी बैंक सखा में जाकर पासबुक अपडेट कराएं और देखें कि सहायता राशि जमा हुई है या नहीं।
दूसरा आपका मोबाइल नंबर जो बैंक खाते में लगा है अर्थात पासबुक से लिंक हो , उस नंबर में आपको SMS अलर्ट प्राप्त होगा, अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक है, तो राशि जमा होने पर SMS द्वारा सूचना मिल जाएगी।
इसके अलावे आप अपने नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का यदि प्रयोग करते है, तो आप अपने खाते में लॉगिन करके बैलेंस चेक कर सकते है और देख सकते है राशि जमा हुई है की नहीं ।
और आखिरी में आप योजना का आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति और भुगतान की जानकारी देख कर पता कर सकते हैं।
Also Read – https://thetechnicalbaba.com/maiya-samman-yojana-rs-7500-not-received/
समस्या या देरी होने पर आवेदक क्या करें?
अगर आपके खाते में ये तीनों किस्त की राशि जमा नहीं हुई है या सूची में आपका नाम नहीं है, तो चिंता न करें। हो सकता है कि आपके दस्तावेज़ों का भोतीक सत्यापन अभी चल रहा हो। ऐसे में अपने नजदीकी ब्लॉक, पंचायत ऑफिस या जिला कार्यालय में जाकर जानकारी प्राप्त करें।

निष्कर्ष
झारखण्ड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार का एक महत्वपूर्ण योजना है, जो गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना से न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है, बल्कि वह आत्मनिर्भर भी हो रही है। अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आप इसके लिए आवेदन कर सकती है। और सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता का लाभ उठा सकती है।
अपने भाई के youtube पे जाने के लिए लिंक पे क्लिक करे।।