“सुंदर डैम: झारखण्ड का छुपा हुआ स्वर्ग, जहाँ प्रकृति खुद मुस्कुराती है”

“सुंदर डैम: झारखण्ड का छुपा हुआ स्वर्ग, जहाँ प्रकृति खुद मुस्कुराती है” प्रिय पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों, हमरे इस ब्लॉग में आपका स्वागत है अगर आप झारखण्ड राज्य के ऐसे पर्यटन स्थल की तलाश में हैं जहाँ प्रकृति, शांति, पहाड़, झरने और पानी का अद्भुत संगम देखने को मिले, तो गोड्डा जिला से लगभग 25…

sundar dam godda jharkhand

“सुंदर डैम: झारखण्ड का छुपा हुआ स्वर्ग, जहाँ प्रकृति खुद मुस्कुराती है”

प्रिय पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों, हमरे इस ब्लॉग में आपका स्वागत है

अगर आप झारखण्ड राज्य के ऐसे पर्यटन स्थल की तलाश में हैं जहाँ प्रकृति, शांति, पहाड़, झरने और पानी का अद्भुत संगम देखने को मिले, तो गोड्डा जिला से लगभग 25 से 30 किलोमीटर दूर राजाभीथा गांव के पास स्तिथ सुंदर डैम (Sundar Dam) आपके लिए एक बहुत ही बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह न सिर्फ जिले की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना है, बल्कि आज के समय में यह लोगो के बिच एक बेहद ही खूबसूरत पिकनिक और पर्यटन स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध हो चुका है।

सुंदर डैम का परिचय

दोस्तों सुंदर डैम का निर्माण सुंदर नदी पर काफी समय पहले किया गया है। यह डैम पथरगामा प्रखंड के उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित एक छोटे से गाँव के पास बना हुआ है। जिला गोड्डा मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह डैम अपने चारों ओर फैली हरियाली, पहाड़ों और प्राकृतिक नज़ारों के कारण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

सुन्दर डैम अपने जिले की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना मानी जाती है, जिसका मुख्य उद्देश्य जिले की कृषि भूमि को पानी उपलब्ध कराना था। लेकिन यह डैम समय के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन और पिकनिक डेस्टिनेशन बन गया है।

प्राकृतिक की ऐसी सुंदरता जो मन मोह ले । 

प्रिय पर्यटकों, जैसे ही आप सुंदर डैम के आसपास पहुँचते हैं, तो आपको चारों तरफ हरी-भरी पहाड़ियाँ, घने जंगल और शुद्ध हवा का अनुभव होगा जिससे आपके मन को अद्भुद शांति का अनुभव होगा यह डैम बोआरीजोर प्रखंड के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है, जहाँ की प्राकृतिक छाया और वातावरण बेहद मनमोहक है।

सुंदर डैम के पास फैली पर्वत श्रृंखलाएँ ऐसी प्रतीत होती हैं मानो वे आकाश को छू रही हों। यही नहीं, इन पहाड़ियों की चोटियों पर कई जनजाति के लोग निवास करते हैं, जो इस क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को और भी समृद्ध बनाते हैं।

झरनों का अद्भुत नज़ारा

सुंदर डैम के आसपास का क्षेत्र सिर्फ डैम तक ही सीमित नहीं है। यहाँ आपको कई छोटे-बड़े प्राकृतिक झरनों (Waterfalls) का भी दर्शन होगा। पहाड़ियों से गिरता पानी, चट्टानों से टकराकर बहती धाराएँ – यह दृश्य हर प्रकृति प्रेमी को मंत्रमुग्ध कर देता है।

ठीक तरह इसी क्षेत्र में थोड़ी ही दूरी पर स्थित है दामाको़ल जलप्रपात (Damakol Falls), जो गोड्डा जिले के सुंदर पहाड़ी प्रखंड के घने वन क्षेत्र में स्थित है। मानसून के समय यह झरना अपने पूरे शबाब पर होता है और पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता।

पिकनिक के लिए आदर्श स्थान

प्रिय दोस्तों, यदि आप परिवार या दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए सुंदर डैम एक शानदार जगह हो सकता है। सुन्दर डैम के आसपास कई ऐसे खुले स्थान हैं जहाँ लोग आराम से बैठकर भोजन बना के भोजन कर सकते हैं, और अपने परिवार बच्चों के साथ समय बिता सकते हैं और प्राकृतिक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं, और मुझे लगता है की ये परिवार के साथ बिताये गए पल आपके जीवन में एक यादगार के रूप में हो सकता हैं।
सुन्दर डेम के आस-पास की शांति, ठंडी हवा और प्राकृतिक माहौल शहर की भागदौड़ से दूर कुछ सुकून भरे पल बिताने का मौका देता है।

sundar dam godda jharkhand

सुंदर डैम का इतिहास

सुंदर डैम का निर्माण कार्य 1970 से 1978 के बीच किया गया था। इस डैम की गहराई लगभग 75 फीट है। उस समय से अभी तक यह परियोजना जिले के किसानों के लिए जीवनरेखा साबित हुई है, क्योंकि इसके माध्यम से बड़ी मात्रा में कृषि भूमि की सिंचाई संभव हो सकी हैं जिससे किसानो की आय में भी बढ़ोतरी हुई है। अर्थात आज भी यह डैम न केवल सिंचाई साधन के लिए उपयोगी है, बल्कि यह क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भी मजबूती प्रदान कर रहा है जिससे स्थानीय लोगो में एक कमाई का जरिया भी बना है।

फोटोग्राफी और प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं।

अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो सुंदर डैम आपको कभी भी निराश नहीं करेगा। यहाँ सूर्योदय और सूर्यास्त के समय का दृश्य बेहद आकर्षक होता है। पहाड़ों के पीछे से उगता और ढलता सूरज, और पानी में बनता उसका प्रतिबिंब – यह दृश्य कैमरे में कैद करने लायक होता है। और तो और यहाँ पे कई तरह के क्षेत्रिय संगीत का सूटिंग भी हो चूका है और अभी भी इनकी पहली पसंद होती हैं।

sundar dam location

सुंदर डैम कैसे पहुँचे? (How to Reach Sundar Dam)

✈️ हवाई मार्ग से

प्रिय पर्यटकों, यदि आप हवाई यात्रा से आना चाहते हैं, तो निम्नलिखित हवाई अड्डे नज़दीक हैं:

जैसे की नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, कोलकाता – लगभग 410 किमी है और बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची – लगभग 390 किमी की दुरी पे है उसके बाद अभी हाल ही में देवघर हवाई अड्डा भी चालू हुआ है, जिससे यहाँ पहुँचना और भी आसान हो गया है।

🚆 रेल मार्ग से

जैसे की आपको पता हो ही गया होगा की सुंदर डैम बोआरीजोर प्रखंड में स्थित है। यह गोड्डा रेलवे स्टेशन से पथरगामा से होते हुवे जाने पर लगभग 25 किमी की दूरी पर है। वही हंसडीहा रेलवे स्टेशन से इसकी दूरी लगभग 50 किमी है। दोस्तों स्टेशन से टैक्सी या स्थानीय वाहन आसानी से मिल जाते हैं।

🛣️ सड़क मार्ग से

सुंदर डैम पथरगामा – राजाभिट्ठा रोड पर स्थित है।

यह जिला मुख्यालय दुमका से लगभग 80 से 90 किमी की दूरी पर है।
सड़क मार्ग से अर्थात अपने निजी या भाड़े की वहां यहाँ पहुँचना सबसे सुविधाजनक माना जाता है।

🕊️ यात्रा से पहले ध्यान रखने योग्य बातें

मानसून में झरनों का दृश्य बहुत ही सुंदर और मनमोहक होता है, लेकिन फिसलन से सावधान रहें।

दोस्तों पर्यावरण को साफ रखें, प्लास्टिक का उपयोग न करें।

सबसे अंतिम बात दोस्तों स्थानीय लोगों और जनजातीय संस्कृति का सम्मान करें।

 निष्कर्ष

प्रिय पर्यटकों, सुंदर डैम सिर्फ एक सिंचाई परियोजना नहीं, बल्कि झारखण्ड राज्य जंगलो और पहाड़ो की गोद में बसा एक प्राकृतिक खज़ाना है। यहाँ की हरियाली, पहाड़, झरने और शांत वातावरण इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाते हैं। अगर आप प्रकृति के करीब कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो सुंदर डैम की यात्रा ज़रूर करें।

एक बार यहाँ आएँ, और प्रकृति की इस सुंदरता को दिल में बसा लें। 🌿

Leave a Reply

Your email address will not be published.Required fields are marked *

About the Author

The Technical Baba

The Technical Baba is a Hindi technology and online earning blog that shares practical tips, tutorials, tech updates, AI guides, affiliate marketing strategies, smartphone tricks, and digital earning ideas. The platform also covers travel spots, internet tips, and beginner-friendly guides to help users learn and grow online.